फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महात्मा गांधी मार्ग में मोर्चरी के पास पुलिस को एक युवक का शव मिला है। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मौत के कारणों का पता लगाने की मांग की है। चिकित्सकों के पैनल ने मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद विसरा पुलिस को सौंप दिया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। मृतक प्लंबर का काम करता था। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी मार्ग पर शनिवार को मोर्चरी से 50 मीटर दूर एक युवक का शव मिला। शिनाख्त में पता चला कि शव लिंठ्यूड़ा निवासी संतोष कुमार लुंठी (36) पुत्र मोहन सिंह लुंठी का है। वह प्लंबर था। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस ने पंचायत नाम भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मौत के कारणों का पता लगाने की मांग की है। परिजनों की आशंका के बाद चिकित्सकों के पैनल डॉ. महेश चंद्र रजवार और डॉ. कमल नयन जोशी ने शव का पोस्टमार्टम किया। कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता लग पाएगा। परिजनों ने मौत के कारणों का खुलासा करने की मांग की है। उनका कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक के बारे में अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है। सोमवार को विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। - महेश चंद्र जोशी, सीओ सदर, पिथौरागढ़।
विज्ञापन

बिलई नानडुंगरी में पेड़ से लटका मिला अज्ञात का शव
पिथौरागढ़। राजस्व पुलिस को पत्थरखानी पट्टी के बिलई गांव नानडुंगरी तोक में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रख दिया है। तहसीलदार पंकज चंदोला ने कहा कि मृतक की जानकारी होने पर लोग 9760030212, 953633920 या 05964225245 नंबर पर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें