फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मलयेशिया से लौटे युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Sun, 07 Apr 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक 10 साल बाद मलयेशिया से घर लौटा था।
विज्ञापन

बैतड़ी के पुरचूंणी नगरपालिका वार्ड नं 5 दहताल टोलका गांव का जगदीश बोहरा (30) मलयेशिया में नौकरी करता था। वह 10 साल बाद कुछ दिन पूर्व ही अपने ही घर लौटा था। शनिवार को उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीण वार्ड अध्यक्ष नागिसिंह खड़ायत ने बताया कि जगदीश के परिवार में पत्नी और एक बेटा है। नेपाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। संवाद

नदी में उतराता मिला महिला का शव

चंपावत/रीठासाहिब। चौड़ापिता निवासी एक महिला का शव नदी किनारे मिला है। रीठासाहिब थानाध्यक्ष पीएस नेगी ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि ममता देवी (36) पत्नी नरेश नाथ का शव नदी में उतरा रहा है। मौके पर जाकर शव को नदी से निकाला गया।
विज्ञापन

रविवार को शव पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ में पता चला है कि मृतका दोपहर एक बजे घर से चली गई थी। काफी देर तक नहीं आई तो पुत्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मृतका के दो बच्चे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें