फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चुनाव बहिष्कार के एलान से हरकत में आया प्रशासन

Sun, 07 Apr 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। चीन सीमा से लगे 25 ग्राम पंचायतों के चुनाव बहिष्कार की घोषणा के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आ गया है। मान मनौव्वल के लिए प्रशासन ने 10 अप्रैल को बैठक बुलाई है। इसके लिए भारतीय सेना सहित छह से अधिक विभागों को बुलावा भेजा गया है।

तहसीलदार चंद्र प्रकाश आर्य ने बताया कि डीएम के आदेश पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की 10 अप्रैल को तहसील स्थित सभागार में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रशासन मध्यस्थता करने के बाद बीच का रास्ता निकालेगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के उठाए गए मुद्दों के प्रति प्रशासन गंभीर है। उनके समाधान के लिए पूर्ण प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

बलाती फार्म से भारतीय सेना को शिफ्ट किए जाने और खालिया टॉप और बलाती फॉर्म में मानव हस्तक्षेप को कम किए जाने की मांग को लेकर चीन सीमा से लगे 25 ग्राम पंचायतों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की थी। इस अभियान के संयोजक तथा जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भी भेजा था।
मर्तोलिया का कहना है कि बलाती फॉर्म और खालिया टॉप में भारतीय सेना के साथ-साथ वन विभाग, कुमाऊं मंडल विकास निगम, पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग और खेल विभाग मानव हस्तक्षेप बढ़ा रहा है। इससे जैव विविधता को भी खतरा पैदा हो गया है। उनका कहना है कि 10 अप्रैल को बैठक के बाद ही आगे की रणनीति तय होगी। संवाद
विज्ञापन


अधिकारी गांव पहुंचे लेकिन नहीं माने ग्रामीण

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। साईपोलू सड़क निर्माण न होने के चलते ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार की घोषणा के बाद प्रशासन और लोनिवि के अधिकारी ग्रामीणों को मनाने गांव में पहुंचे। यहां सड़क निर्माण के लिए कोई ठोस निर्णय नहीं होने के कारण ग्रामीण नहीं माने। बता दें कि यातायात सुविधा से वंचित साईपाेलू के ग्रामीण कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। शासन प्रशासन की अनदेखी के कारण नाराज ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी। सरपंच कृष्णा सिंह बिष्ट ने बताया कि लोकसभा चुनाव बहिष्कार की घोषणा के बाद तहसीलदार और लोनिवि के अधिकारी गांव पहुंचे लेकिन ठोस आश्वासन नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों के साथ वार्ता विफल रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें