फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट पालिका युवाओं के लिए बनाएगी बास्केटबाल कोर्ट और क्रिकेट पिच

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। नगर पालिका शीघ्र ही नगर क्षेत्र में युवाओं के लिए बास्केटबाल कोर्ट व क्रिकेट पिच का निर्माण करने जा रही है। बाकायदा इसके लिए नगर पालिका ने आगणन भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

खेल मंत्री अरविंद पांडे के डीडीहाट दौरे के समय नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल ने मंत्री के समक्ष डीडीहाट के जीआईसी मैदान में युवाओं के लिए बास्केटबाल व क्रिकेट पिच के निर्माण करने के लिए एनओसी की मांग की थी। इस पर मंत्री ने शिक्षा विभाग को तुरंत एनओसी नगर पालिका को देने के निर्देश दिए थे। नगर पालिका अध्यक्षा चुफाल ने कहा कि शिक्षा विभाग से जीआईसी मैदान में निर्माण कार्य के लिए जैसे ही एनओसी प्राप्त होगी नगर पालिका बास्केट बाल और क्रिकेट पिच का निर्माण कार्य प्रारंभ कर देगी। ीआईसी के खेल मैदान में बास्केट बाल और क्रिकेट पिच बनाने की जानकारी से क्षेत्र के युवाओं में खुशी है। वहीं नगर पालिका ने नगर में सीवर लाइन बनाने का ज्ञापन भी मंत्री अरविंद पांडे को सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें