फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हया गबला देव पूजा और दांतू मेला बनाया जाएगा भव्य मेला

विज्ञापन
धारचूला में हुई दीलिंग दारमा समिति की बैठक में मौजूद लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दारमा दीलिंग सेवा समिति की बैठक में ह्या गबला देव पूजा और दांतू मेले के भव्य आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मेला समिति का गठन भी किया गया। इसमें जमन सिंह दताल को अध्यक्ष, मुकेश ग्वाल सचिव और अरविंद सिंह बोनाल कोषाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह दुग्ताल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महासचिव मोहन सिंह बंग्याल ने विगत वर्ष किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में समिति ने ह्या गबला देव पूजा और दांतू मेले के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। सर्व सहमति से निर्णय लिया किया कि इस वर्ष अगस्त में होने वाले ह्या गबला देव पूजा और दांतू मेले का आयोजन वृहद रूप में किया जाएगा। समिति ने मेले के आयोजन के लिए न्यूनतम 6600 रुपये की सहयोग राशि 30 अप्रैल तक मेला समिति को उपलब्ध कराने के लिए कहा। बैठक में मूलभूत सुविधाओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर समिति के संरक्षक डॉ. प्रेम सिंह नगन्याल, उपाध्यक्ष छोरी बोनाल, पूरन सिंह सेलाल, नारायण सिंह दरियाल, जयेंद्र फिरमाल, कृष्ण सिंह फिरमाल आदि ने भी सुझाव रखे।
तिदांग में प्रस्तावित डैम का विरोध
पिथौरागढ़। दिलिंग दारमा सेवा समिति ने दारमा घाटी के ग्राम तिदांग में प्रस्तावित डैम का पुरजोर विरोध किया। समिति ने इस विषय में सीएम से मिलने का निर्णय लिया है। बैठक में जीवन सिंह मारछाल ने कहा कि ठेकेदारों को पिछले साल आपदा में किए लाखों रुपये का कार्य का प्रशासन और विभाग की ओर से कोई भुगतान नहीं किया गया है। समिति ने दारमा घाटी के उरेडा की सेला, नागलिंग और दुग्तू में बनने वाले परियोजनाओं की निर्माण समिति की समीक्षा की। उरेडा निर्माण समिति के सदस्य नरेंद्र सेलाल ने बताया कि सेला में बिजली शुरू हो गई थी लेकिन पिछले साल जून की आपदा में परियोजना को काफी नुकसान पहुंचा था। नुकसान को लेकर उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें