फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मदकोट में गर्म पानी के स्रोत पर मंडराया खतरा

Fri, 14 Feb 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। जिले में अवैध खनन रोकने के दावे हो रहे हैं जो धरातल पर बेअसर हैं। अवैध खनन से बहुमूल्य संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। मदकोट में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्राकृतिक गर्म जलस्रोत को खतरा पैदा हो गया है। यदि अवैध खनन रोककर इसके संरक्षण के प्रयास नहीं हुए तो यह स्रोत इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन

मदकोट में गर्म जल का प्राकृतिक स्रोत पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हर मौसम में पर्यटक यहां पहुंचकर गंधक युक्त गर्म पानी में नहाते हैं। वर्ष 2023 की आपदा में इस स्रोत को नुकसान पहुंचा था। सिस्टम ने इसके संरक्षण के हाथ पीछे खींचे तो अंकुर सोसायटी के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं ने इसकी मरम्मत की।
अब इसके आसपास अवैध खनन से फिर इस जलस्रोत को खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय निवासी रमेश धामी, कैलाश आदि का कहना है कि यदि ऐसे ही अवैध खनन होता रहा तो इस ऐतिहासिक और अद्भुत जलस्रोत का अस्तित्व खत्म होने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने अवैध खनन को रोककर इसके संरक्षण की मांग की है।
विज्ञापन

गर्म पानी के स्रोत में नहाने से चर्म रोगों का होता है उपचार
दरअसल गंधक की चट्टानों से होकर गुजरने से इस स्रोत का पानी गर्म रहता है। सर्दी हो या गर्मी इससे निकलने वाले गर्म पानी में नहाने के लिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ रहती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गर्म पानी के स्रोत में नहाने से खुजली, दाद सहित अन्य चर्म रोग दूर होते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक निश्चित तौर पर गंधक युक्त पानी में नहाने से चर्म रोग दूर हो सकते हैं।
-
कोट
- गर्म पानी के प्राकृतिक स्रोत के आसपास अवैध खनन की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो मामले की जांच की जाएगी। गर्म जल के स्रोत को नुकसान पहुंचाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। - खुशबू पांडे, प्रभारी एसडीएम, मुनस्यारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें