फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमादम मस्त कलंदर, अली दा....

Tue, 07 Nov 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
कौतिक चौकोड़ी महोत्सव के समापन पर लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौकोड़ी में तीन दिनी कौतिक चौकोड़ी महोत्सव का रंगारंग समापन हो गया है। अंतिम दिन दर्शक देर रात तक रंगारंग कार्यक्रमों की धुनों पर थिरकते रहे। कुमाऊं के स्टार कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी अपने हुनर का जादू बिखेरा। बॉलीवुड में अपने फन का जलवा बिखेरने वाले स्थानीय उभरते हुए कलाकार अक्षय बाफिला ने-दमादम मस्त कलंदर, अली दा पहला नंबर की प्रस्तुति दी तो वीआईपी गैलरी में मौजूद अतिथि भी सीटों से उठ कर थिरकने लगे।
विज्ञापन


स्टार कलाकार पप्पू कार्की, प्रहलाद मेहरा और उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों से माहौल को रंगीन बना दिया। निनाद संगीत विद्यालय के कलाकारों ने भी जबरदस्त प्रस्तुतियां दी। हास्य कलाकार मंगल सिंह चौहान ने सामाजिक रूढ़िवादिताओं पर भी कड़े प्रहार किए। स्थानीय दिव्यांग कलाकार सुंदर बाफिला, हरीश डसीला, मोहित कुमार, कोनी पाठक, विक्रम कार्की आदि ने भी प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी और द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी ने किया।

इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलवंत मेहरा, पूर्व प्रमुख खुशाल भंडारी, शैलेश मटियानी पुरस्कार विजेता डॉ. चंद्रशेखर पाठक आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन रेडियो उद्घोषक विभू कृष्णा और महोत्सव समिति के संयोजक हरीश चुफाल ने किया। 
विज्ञापन


वॉलीबाल की ट्राफी केएमवीएन चौकोड़ी ने जीती
कौतिक चौकोड़ी महोत्सव में आयोजित की गई वॉलीबाल प्रतियोगिता केएमवीएन चौकोड़ी ने फाइनल में चंडिका क्लब नरगोली को 3-2 से हरा कर जीत ली। प्रतियोगिता के संयोजक मदन मोहन सिंह रावत थे। बैडमिंटन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के सिंगल में विनोद पाठक और डबल में तरुण पांडे, विनोद पाठक की जोड़ी जीती। बैडमिंटन ओपन के सिंगल में अनिल नगरकोटी और डबल मेें अनिल नगरकोटी, भूपेश जीते। विजेताओं को कौतिक महोत्सव के मुख्य मंच पर पुरस्कृत किया गया।

‘रौता सेरा रोपी लगूंनी, र र भौजा रौता स्यार’ ने बांध समां
कौतिक चौकोड़ी महोत्सव में इस बार यहां की महिलाओं के संगठन मातृशक्ति संगठन चौकोड़ी की जबरदस्त धमक दिखाई दी। महोत्सव में संगठन की अध्यक्ष पार्वती कार्की के नेतृत्व में महिलाओं ने शांति व्यवस्था, भोजन, आवास और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग देने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शानदार भागीदारी की। सांस्कृतिक संध्या में संगठन की सांस्कृतिक निदेशक रेखा मेहरा के निर्देशन में एक से बढ़ कर एक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। स्थानीय स्तर में गाई जाने वाली चांचरी ‘रौता सेरा रोपी लगूंनी, र र भौजा रौता स्यार’ ने माहौल में समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें