फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्कोट बाजार मेरी दुर्गा हरै गे...

Tue, 07 Nov 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
अस्कोट मल्लिकार्जुन महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन महोत्सव की अंतिम रात नवोदय पर्वतीय कला केंद्र और सुरेश प्रसाद सुरीला एंड पार्टी के कलाकारों ने धूम मचाई। कलाकारों ने दल लीडर हेमराज बिष्ट के नेतृत्व में अस्कोट बाजार मेरी दुर्गा हरै गे, दुर्गा चाना-चाना मेरी कमरा पटा गे, तेरा हाथै का चूढ़ी बाजनी छन-छन, जै हो कुमाऊं, जै हो गढ़वाला, धारा, नौला छन गंगा किनारा, जै मैय्या दुर्गा भवानी आदि गीतों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने मंच निर्माण के लिए सांसद निधि से डेढ़ लाख, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी ने पंचायत निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान सुरेश प्रसाद सुरीला एंड पार्टी ने यो डानू का पारा, देखींछ न्यार-न्यार, देवी मैय्या महाकाली सुन मेरी पुकार, आस लगा आई रयूं त्यारा दरबारा समेत कई गीत सुनाए। समापन दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया।

संचालन गोविंद भंडारी ने किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेश पाल, संरक्षक मंडल के सदस्य प्रदीप पाल, वीरजंग पाल ने सहयोग के लिए राज्यसभा सांसद टम्टा, ब्लॉक प्रमुख भंडारी और अन्य लोगों का आभार जताया। महोत्सव समिति के सचिव मनोज लुंठी, तेज सिंह बिष्ट, ललित पाल, तनुज पाल, महेंद्र जेठी, पंकज कुमार, गौरव लुंठी आदि ने आयोजन में सहयोग दिया।
विज्ञापन


तात्कालिक भाषण में साक्षी अव्वल
मल्लिकार्जुन महोत्सव में हुई तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय अस्कोट प्रथम की साक्षी राज ने पहला, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की भुवनेश्वरी ने दूसरा, आदर्श विद्यालय ऊंचाकोट की टेरेसा पाल ने तीसरा स्थान पाया। सामान्य ज्ञान में केबीएस पाल मेमोरियल स्कूल की भूमिका पोखरिया ने पहला, चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल के नितेश हरकोटिया ने दूसरा, प्राथमिक विद्यालय प्रथम की भुवनेश्वरी ने तीसरा, जूनियर विद्यालयों की रंगोली प्रतियोगिता में कन्या जूनियर हाइस्कूल खोलियागांव पहले, चिल्ड्रेन पैराडाइज दूसरे, केबीएस पाल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। सुलेख में आदर्श विद्यालय ऊंचाकोट की निर्मला धामी ने पहला, प्राथमिक स्कूल ऊंचाकोट की प्रियंका सीपाल ने दूसरा, केबीएस पाल स्कूल की तमन्ना सयाना ने तीसरा स्थान, वाद-विवाद प्रतियोगिता में चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल पहले, केबीएस पाल स्कूल दूसरे, राजकीय इंटर कॉलेज अस्कोट तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें