फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश और ऊं पर्वत के दर्शन कर अभिभूत हुए यात्री

Tue, 13 May 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
ओम पर्वत के दर्शन के लिए पहुंचे यात्री। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। 14 वें दिन आदि कैलाश यात्रा के लिए 183 पास जारी हुए। पास जारी होते ही भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए यात्री यात्रा के लिए रवाना हुए। वहीं यात्रा पूरी कर वापस लौटे यात्री आदि कैलाश और ऊं पर्वत के दर्शन कर अभिभूत नजर आए। प्रशासन के मुताबिक अब तक यात्रा के लिए 2482 पास जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

एसडीएम मनजीत सिंह ने बताया कि बीते सोमवार को 216 और मंगलवार को 183 पास आदि कैलाश यात्रा के लिए जारी किए गए। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए यात्रियों में खासा उत्साह है। धारचूला से आदि कैलाश के लिए रवाना होते समय यात्रियों ने भगवान शिव के जयकारे लगाए इनसे पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
वहीं भावना भट्ट, मनोज भट्ट, खष्टी बिष्ट, शेर सिंह बिष्ट, अनीता सक्सेना, ज्योति सक्सेना, आशा भट्ट, ऊषा पंत, वंदना सिंह, गीता, साक्षी, नीता, रोहिनी, उल्का पंत सहित नैनीताल, लखनऊ और दिल्ली के 22 यात्रियों ने यात्रा पूरी कर धारचूला लौटने पर आदि कैलाश और ऊं पर्वत को अद्भुत बताया। कहा हिमालयी क्षेत्र और शिव धाम की सुंदरता बेहद खूबसूरत है। यहां पहुंचकर आनंद की अनुभूति होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें