फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: न्यू बियरशिबा स्कूल के सम्राट द्विवेदी इंटर, दर्शित पुनेठा हाईस्कूल में रहे जिला टॉपर

Tue, 13 May 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 परीक्षा परिणा​म घो​षित होने के बाद खुशी मनाते हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में परचम लहराने वाले न्यू
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीबीएसई का परीक्षाफल घोषित हो गया है। सीमांत जिले में भी अंकों की बारिश हुई। न्यू बियरशिबा स्कूल के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया। इंटर और हाईस्कूल में इसी स्कूल के विद्यार्थियों ने मैदान मारा। इंटर में सम्राट द्विवेदी और हाईस्कूल में दर्शित पुनेठा जिला टॉपर रहे। अन्य स्कूलों में परिणाम पहले से बेहतर रहा। परीक्षाफल घोषित होते ही सफलता प्राप्त कर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

मंगलवार को सीबीएसई का परीक्षाफल घोषित हुआ। इस बार जिले में 2000 विद्यार्थी इंटर और 2319 विद्यार्थी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षाफल घोषित होते ही विद्यार्थियों ने मोबाइल और कंप्यूटर पर परिणाम जांचा। इंटर में न्यू बियरशिबा स्कूल के सम्राट द्विवेदी ने 97.6 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया। मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल के लक्ष्य बोनाल 97.2 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे और निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी की अनुष्का भट्ट 97 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
वहीं हाईस्कूल में भी न्यू बियरशिबा स्कूल का जलवा कायम रहा। इस स्कूल के दर्शित पुनेठा 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर रहे। डॉन बॉस्को स्कूल की अक्षिता जोशी, लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल बेड़ीनाग की पलक पाठक ने 97 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से दूसरा, न्यू बियरशिबा स्कूल की सांची चिलकोटी ने 96.8 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

-
बोले हाईस्कूल के टॉपर
निजी स्कूल में शिक्षक पीएस पुनेठा और जीआईसी सिंगाली में शिक्षिका दीपा पुनेठा के पुत्र दर्शित पुनेठा ने कहा कि सीए बनकर देश की सेवा करना उनका लक्ष्य है। कहा हर रोज पांच से छह घंटे पढ़ाई की तब जाकर यह सफलता मिली है। इंटर में भी मैरिट सूची में नाम दर्ज कराने के लिए खूब मेहनत करेंगे। कहा मेहनत का फल अवश्य मिलता है। पूरी लगन से मेहनत की तो इसका उचित फल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें