फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुंगरा गांव में नहीं लगने देंगे क्रशर मशीन

Mon, 30 Mar 2015 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तहसील के डुंगरा गांव में क्रशर मशीन लगाने की तैयारी से नाराज लोगों ने सोमवार को क्षेत्र के भ्रमण पर आए सांसद अजय टम्टा को भी ज्ञापन सौंप दिया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि क्रशर मशीन लगने पर गांव में पर्यावरण प्रदूषित होगा और पेयजल स्रोतों पर असर पड़ेगा। सांसद ने कहा है कि इस मामले में जिलाधिकारी से वस्तुस्थिति की जानकारी ली जाएगी। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि एसडीएम ने मौका मुआयना कर दिया है। अभी क्रशर मशीन नहीं लगी है।
विज्ञापन

क्षेत्र प्रमुख दीपिका बोहरा, ग्राम प्रधान संगठन विण के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, जितेंद्र प्रसाद, राहुल सिंह, उमेद सिंह, डुंगरा की प्रधान रेखा देवी, नरेश तिवारी आदि ने कहा है कि क्रशर मशीन किसी भी दशा में नहीं लगने देंगे। यदि प्रशासन ने मिलीभगत से ऐसा कदम उठाया तो गंभीर परिणाम होंगे।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा ने कहा कि उनके पास इस बात के पक्के प्रमाण हैं कि कुछ लोग डुंगरा गांव में क्रशर लगाने की तैयारी कर रहे हैं। प्रशासन ने अब तक सिर्फ जांच का ही आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि क्रशर मशीन लगाने की अनुमति किसी भी सूरत में न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें