पिछले 24 घंटे में हुई बारिश से सभी नदी, नाले उफान पर आ गए हैं। जिला मुख्यालय में सोमवार को सुबह 10 बजे तक बारिश का क्रम जारी रहा। शाम के समय फिर से कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार से बारिश की रफ्तार में थोड़ी कमी आने का संकेत दिया है। इस दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र के कुटी, नाभीढांग, गुंजी, कालापानी में जमकर हिमपात हुआ। मुनस्यारी तहसील में मिलम, राजरंभा, पंचाचूली, छिपलाकेदार में भारी हिमपात हुआ है। कैलास मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग बर्फ से पट गया है।
लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को फिर से गरम कपड़े निकालने पड़ गए हैं। यहां आज का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो रविवार की तुलना में दो डिग्री कम है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने बताया कि जिले के सभी हिस्सों में व्यापक स्तर पर बारिश हुई है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
चंपावत और आसपास के क्षेत्रों में रविवार से हो रही बरसात के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सोमवार को मुख्यालय में 18 एमएम बरसात रिकार्ड की गई। बरसात के कारण कई स्थानों में जल भराव और मलबेे के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों में भारी बरसात की सूचना है। लेकिन किसी सड़क मार्ग के अवरुद्ध होने की कोई सूचना नहीं है।
कर मार्ग खोलने को जेसीबी और पोकलैंड मशीन अधिग्रहित की गई थी।