फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 10 Aug 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगी ग्राम सभा फोर्ती स्थित त्यौंदर बाबा मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंचें।
विज्ञापन


पुरोहित त्रिभुवन बगौली ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। दोपहर बाद कथावाचक व्यास योगेश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव अत्यंत भोले हैं। सच्चे मन से उनकी आराधना करने वाले प्रत्येक भक्त की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, सेवा, संयम और भक्ति का मार्ग दिखाने वाला दिव्य ज्ञान है। भगवान शिव की कृपा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मन को शांति व आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है। मुख्य यजमान गोविंद बल्लभ बगौली सपत्नीक रहे। इस दौरान बाबा अमर गिरी, बाबा दीनानाथ, हीरा बल्लभ पुनेठा, योगेश बगौली, चंद्रशेखर बगौली, शंकर बगौली, मोहन चंद्र बगौली, महेश चंद्र बगौली, शेखर उपाध्याय, सोनू चौबे, लक्ष्मी दत्त जोशी, रोहित पुनेठा और सागर पुनेठा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें