फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दिवाली पर्व मनाकर लौट रहे यात्रियों की रोडवेज बस स्टेशन पर भीड़

Sun, 15 Nov 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। दिवाली पर्व मनाकर लौट रहे नौकरीपेशा यात्रियों का लौटना जारी है। रोडवेज बस स्टेशन पर भारी भीड़ के कारण दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार जैसे रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई गईं।
विज्ञापन

रविवार को भी प्रमुख रोडवेज बस स्टेशन में सुबह से ही यात्रियों की गहमागहमी रही। पूछताछ केंद्र के नरेंद्र तिवारी ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे तक कई अतिरिक्त बसें चलाई गईं। इनमें पूरनपुर के लिए एक, काशीपुर के लिए दो, रुद्रपुर के लिए पांच और हरिद्वार के लिए दो बसें शामिल थीं। बसें आते ही कुछ मिनटों में भरकर रवाना होती रहीं।
एआरएम सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि दिल्ली रूट पर नियमित 12 के अलावा 14 बसें चलाई गईं। गुरुग्राम के लिए एक, देहरादून के लिए दो और हरिद्वार के लिए दो अतिरिक्त बसें भी संचालित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें