फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल गांव में बारिश के बाद फसल खराब

विज्ञापन
मूनाकोट ब्लॉक की सेल गांव में मलबे से पटे खेत। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। मूनाकाट ब्लॉक के सीमू गांव में भारी बारिश से बरसाती नाले ने खूब कहर बरपाया है। चेकडैम, सिंचाई गूल और गांव की पेयजल योजनाएं ध्वस्त हो गई हैं। खरक्यूरा, क्वीतड़ में मकानों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रजूड़ा के सीमू में भारी बारिश के बाद बरसाती नाले ने गांव की सुरक्षा के लिए बने चेकडैम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सिंचाई गुल भी कई जगह टूट चुकी हैं।
लहलहाते खेत मलबे से पट गए हैं। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की किल्लत हो गई है। खरक्यूरा गांव में नरेंद्र सिंह के घर के पास भूस्खलन से आंगन की पूरी दीवार, खेत क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

शौचालय भी खतरे की जद में है। ग्राम प्रधान लक्ष्मी दत्त भट्ट ने प्रशासन को नुकसान की सूचना दे दी है। क्वीतड़ ग्रामसभा के जमतड़ी में शंकर सिंह के मकान के आंगन की दीवार गिर गई है। इससे मकान को खतरा हो गया है।
सेल ग्रामसभा के आमभाड़ी तोक में किसान जोगा राम, लालू राम के खेत में मलबा घुस गया। इस कारण खेतों में बोई गई धान और मक्के की फसल बरबाद हो गई है। पंचेश्वर विकास समिति के अध्यक्ष शमशेर चंद ने तहसील प्रशासन को नुकसान की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें