फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में यारसागंबू के ठेकेदार की हत्या

Wed, 27 Jul 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट
विज्ञापन
ठेकेदार की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाल के दार्चुला जिले में यारसागंबू के एक अधिकृत ठेकेदार की निर्मम हत्या की गई है। ठेकेदार का शव चमेलिया नदी के किनारे बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही दार्चुला जिला पुलिस मौके को रवाना हो गई है। पुलिस के अनुसार शव के पास 9.99 लाख रुपये की नेपाली मुद्रा, एक पिस्तौल, खून से सना चाकू, पिस्तौल की पांच गोलियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


शव के पास ही एक थैले में यारसागंबू और करीब एक किलोग्राम सतावर जड़ी भी मिली है। इस सनसनीखेज घटनाक्रम से दार्चुला जिला पुलिस सकते में हैं। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि हत्या में इसी चाकू का इस्तेमाल किया गया होगा। घटनास्थल पर कुछ लोगों के पहुंचने से हत्यारे हड़बड़ी में रुपये और हथियार छोड़ गए होंगे।

दार्चुला के पुलिस अधीक्षक सुशील राठौर ने बताया कि सिप्ती निवासी जमन सिंह (45) को नेपाल सरकार ने यारसागंबू के व्यापार का लाइसेंस जारी किया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह यारसागंबू की खरीद के लिए निकले होंगे, तभी यह घटना हुई होगी। उन्होंने बताया कि मृतक का लाइसेंस भी मौके से बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के लौटकर आने के बाद घटना के असली कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें