फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन से भरा वाहन छोड़ भागा चालक

Sun, 30 Sep 2018 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी में अवैध खनिज से भरे वाहन के टायर की हवा निकालता कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुनस्यारी में अवैध खनन रात में भी हो रहा है। शनिवार रात खान विभाग और तहसील प्रशासन की छापामारी में इसकी पुष्टि हुई है। छापेमारी के दौरान चालक अवैध रेत से भरा पिकप वाहन छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


खान अधिकारी प्रदीप कुमार, तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी के नेतृत्व में अवैध खनन के धंधे पर रोक लगाने के लिए शनिवार रात अभियान चलाया गया। रात करीब 10 बजे मुनस्यारी-मदकोट रोड पर एक पिकप वाहन छापेमारी दल को देखकर सुरिंग की ओर मुड़ गया। पीछा करने पर चालक वाहन को लॉक कर भाग गया। पिकप में अवैध रेत भरा था। छापेमार दल ने वाहन के पीछे के दोनों टायरों की हवा निकाल दी और रविवार को वाहन सीज कर दिया। तहसीलदार ने अंदेशा जताया कि पिकप वाहन को छोड़कर जाने वाले चालक ने अवैध धंधे में लगे अन्य लोगों को फोन कर दिया होगा। उसके बाद रात 11.30 तक कोई वाहन सड़क पर नजर नहीं आया।

तहसीलदार ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ रात में भी अभियान चलेगा। बता दें कि शनिवार को खान विभाग और प्रशासन ने भदेली मेें अवैध खनन के लिए नदी तक बनाए गई सड़क को ध्वस्त कर दिया था। आपदाग्रस्त क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा चलने से लोगों में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें