बंद घर से नकदी और जेवर चोरी
गुरदासपुर। पुलिस स्टेशन सदर के अंतर्गत गांव सैनपुर में एक घर से चोरो ने दोपहर के समय 80 हजार रुपये नकद और छह तोले सोने के जेवर चोरी कर लिए।
पीड़ित हरजीत लाल पुत्र महिंद्र सिंह निवासी गांव सैनपुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सेहत विभाग गुरदासपुर में नौकरी करता है। उसकी पत्नी सीडीपीओ विभाग में कार्यरत है। उसके दोनों बच्चे चंडीगढ़ में शिक्षा ग्रहण करते हैं। वह पति-पत्नी हर रोज की तरह घर को ताले लगा कर नौकरी पर चले गए। दोपहर लगभग 2.00 बजे जब नौकरी से घर वापस आए तो घर के मुख्य कमरे की कुंडी टूटी थी। स्टोर रूप में रखी अलमारी व लोहे की पेटी के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा हुआ था। जब जांच की गई तो पला चला कि चोर अलमारी में रखे लगभग 80 हजार रुपये नकद और छह तोले सोने के जेवर चोरी कर ले गए। इस संबंधी गुरदासपुर सदर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।