फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात तत्वों ने तोड़े कारों के शीशे

Sat, 20 Aug 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
अराजक तत्वों द्वारा तोड़े गए कार के शीशे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में फिर अराजक तत्वों का बोलबाला बढ़ने लगा है। नगर के फारेस्ट कालोनी इलाके में सड़क के किनारे खड़ी दो कारों के शीशे शुक्रवार रात अज्ञात तत्वों ने तोड़ दिए। बताया गया कि इलाके में रात के समय कई असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं और लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। नगर के अंदरूनी हिस्सों में पुलिस की रात्रि गश्त नहीं होती। इस कारण ज्यादातर आपराधिक घटनाएं इन इलाकों में ही होती रहती हैं। कोतवाल ध्यान सिंह ने जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह मौका मुआयना किया। उन्होंने असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाने की बात कही है।
विज्ञापन


बताया गया कि फारेस्ट कॉलोनी वाली सड़क को सुरक्षित मानते हुए रात के समय कुछ लोग सड़क के किनारे अपनी कार खड़ी कर देते हैं। शुक्रवार रात स्थानीय निवासी पंकज जोशी की कार और एक अन्य वैगनआर के शीशे अराजक तत्वों ने तोड़ दिए। इसी इलाके में पिछले साल भी इसी तरह तीन कारों के शीशे अराजक तत्वों ने तोड़ दिए थे। इलाके के लोगों ने पुलिस से रात के समय गश्त करने और इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें