फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटना में रिटायर्ड फौजी समेत दो मरे

Mon, 01 Jun 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से थरकोट गांव में वार्षिक श्राद्ध निमंत्रण में शामिल होने जा रहे दो लोगों की कार दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। मृतकों में एक रिटायर्ड आनरेरी कैप्टन और एक रिटायर्ड पोस्टमास्टर थे।
विज्ञापन

कोतवाल गणेश सिंह सामंत ने बताया कि जजुराली निवासी रिटायर्ड आनरेरी कैप्टन खीम सिंह भंडारी (68) पुत्र फकीर सिंह भंडारी और उनके साले थरकोट निवासी रिटायर्ड पोस्टमास्टर केदार सिंह रावल (63) पुत्र तेज सिंह रावल थरकोट गांव में वार्षिक श्राद्ध के निमंत्रण में शामिल होने के लिए कार से रवाना हुए। करीब 12 बजे इनकी कार धमौड़ा गांव के पास एक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर नीचे दयाराम के मकान की छत पर टकराने के बाद मकान की गली में घुस गई। फिर पलटकर खेत में जा गिरी। कार चला रहे खीम सिंह भंडारी का शव कार के भीतर ही फंसा रह गया। जबकि केदार सिंह का शव करीब 40 मीटर नीचे छिटक गया था। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर एकत्र हुए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। दुर्घटना के कारणों के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार तेज गति से भाग रही थी। कोतवाल ने बताया कि शवों को निकालने के लिए पुलिस की रेस्क्यू टीम ले जाई गई और रस्सियों की मदद से फंसे हुए शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों की जेब में मिले मोबाइल फोन के आधार पर उनके परिजनों को सूचना दी गई। मृतक खीम सिंह भंडारी यहां कृष्णापुरी वार्ड में और केदार सिंह रावल जाखनी में मकान बनाकर रहते थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें