फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलडुंगरी के जंगल में आग लगाते दो गिरफ्तार

Sat, 26 May 2018 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में वन विभाग ने पकड़े जंगलों में आग लगा रहे आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यालय से सटी मेलडुंगरी वन पंचायत में आग लगाते दो ग्रामीणों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों को जंगल में आग लगाते रंगेहाथ दबोचा गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


वन विभाग को शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे मेलडुंगरी के जंगल में आग लगने की सूचना मिली। रेंजर दिनेश चंद्र जोशी, दारोगा गंगा सिंह धामी, वन रक्षक गौरव उपाध्ययाय और मनोज ज्याला फायर श्रमिकों के साथ आग बुझाने मौके पर पहुंचे। इस बीच वनकर्मियों ने दो लोगों को जंगल में आग लगाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर रेंज कार्यालय लाया गया।

आरोपियों की पहचान मेलडुंगरी के कैलाश प्रसाद (31) पुत्र नारायण राम और रविंद्र कुमार (24) पुत्र गोपाल राम के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने जुर्म का इकबाल किया। रेंजर जोशी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 26 और संरक्षित वन अधिनियम की धारा 33 घ के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें