फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी बेटे ने लाठी से माता-पिता को किया लहूलुहान

Tue, 05 Jan 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,डीडीहाट / पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट तहसील के ननपापु गांव में मंगलवार को एक सनकी युवक ने लाठी से वार कर अपने माता-पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जख्मी मां को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राजस्व पुलिस की टीम ने आरोपी युवक को देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तहसीलदार पूरन चंद्र पंत ने बताया कि ननपापु गांव में शेर सिंह (38) की मंगलवार के अपराह्न अपनी मां लीला देवी (55) से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में शेर सिंह ने मां के पांव में लाठी से प्रहार किया और दाया पांव तोड़ दिया। बीचबचाव के लिए आए पिता जोगा सिंह (58) के सिर पर भी उसने लाठी से हमला कर दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को डीडीहाट अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। गंभीर रूप से चोटिल मां को जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि पिता की हालत खतरे से बाहर है। वहीं ग्रामीणों ने सनकी शेर सिंह को कमरे में बंद कर दिया। घटना की तत्काल राजस्व पुलिस को दे दी।
तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक किशन सिंह, उप निरीक्षक गोपाल राम, बृजेश गुरुरानी और विनोद सिंह ने मौके पर पहुंच कर शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। तहसीलदार पंत ने बताया कि आरोपी शेर सिंह शादीशुदा है। वह अपनी पत्नी के साथ भी अक्सर मारपीट करता रहता था। इस कारण उसकी पत्नी अपने दो बच्चों सहित एक वर्ष से मायके में रह रही है। शेर सिंह बेरोजगार है और अपनी लतों को पूरा करने के लिए परिजनों से पैसा मांगते रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें