फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल मालकिन पर जालसाजी का आरोप लगा पुलिस को सौंपा

Tue, 05 Jan 2016 09:48 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विजय चौराहे पर ब्वॉएज हॉस्टल चलाने वाली महिला को पकड़कर लोगों ने मंगलवार की दोपहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। हॉस्टल निर्माण के नाम पर 60 लाख रुपये लेकर वापस न करने का आरोप लगा चार महिलाओं ने हॉस्टल मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


देवरिया की रहने वाली हॉस्टल मालिक पति से विवाद के बाद अकेले अली नगर में किराए के कमरे में रहती है। तीन साल पहले उसने हास्टल बनवाया था। आरोप है कि महिला ने कोतवाली और शाहपुर क्षेत्र के रहने वाले 10 लोगों से करीब 60 लाख रुपये लिए थे।

रुपये लेते समय हॉस्टल से होने वाले मुनाफे में शेयर देने का भरोसा दिया था। देनदारों का आरोप है कि तीन महीने से उन्हें रुपये नहीं दिए गए। दबाव बनाने पर चार लोगों को उन्होंने चेक दिया जो बाउंस हो गया। मंगलवार की दोपहर हॉस्टल के पास से उन्हें पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाने में बातचीत के बाद किस्त में सभी के रुपये लौटाने का भरोसा देने पर समझौता हुआ।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कोतवाली विजय राज सिंह ने बताया कि महिला पर जालसाजी का आरोप लगाने वाले लोगों ने थाने में समझौता कर लिया है। आरोपी के खिलाफ किसी ने तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें