फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव छह दिन से लापता थे शिव सिंह

Thu, 17 Dec 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन से घर से लापता एक बुजुर्ग का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला है। वह पीएसी के रिटायर्ड उपनिरीक्षक थे। राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजस्व पुलिस के अनुसार यह मामला आत्महत्या का है। बुजुर्ग ने संभवत: पारिवारिक तनाव के चलते यह कदम उठाया होगा।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस के उपनिरीक्षक प्रकाश कापड़ी ने बताया कि मूल रूप से स्यूनीपांगर गांव निवासी शिव सिंह (63) पुत्र विशन सिंह ने पीएसी से रिटायर होने के बाद नगर के कुमौड़ मोहल्ले में मकान बनाया था और वह परिवार सहित कुमौड़ में ही रहते थे। छह दिन पूर्व शिव सिंह बिना बताए घर से निकल गए। परिवार के लोग उनकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह खड़किनी गांव के लोगों को जंगल में पेड़ पर फंदे से लटकी लाश दिखाई दी।

उन्होंने राजस्व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर राजस्व निरीक्षक भरत शाही, उपनिरीक्षक शंकर दत्त कापड़ी, भरत मेहता, ऋषेंद्र सामंत, जीवन पुनेठा मौके पर गए और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से मिले आई कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। राजस्व पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें