फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की मौत

Mon, 09 Nov 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 डिग्री कॉलेज बलुवाकोट में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली एक छात्रा की पहाड़ी से गिरा पत्थर लगने से मौत हो गई। छात्रा इन दिनों दिवाली के अवकाश में अपने गांव सिमखोला (बुंगबुंग) गई हुई थी। घटना की जानकारी प्रधान ने एसडीएम को दे दी है। एसडीएम पारितोष वर्मा ने राजस्व टीम को मौके पर भेज दिया है।
विज्ञापन


 सिमखोला गांव के जय सिंह नबियाल की बेटी सपना (19) सोमवार की सुबह गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लाने के लिए जा रही थी, तभी गांव से थोड़ा आगे पहुंचते ही पहाड़ से एक बड़ा पत्थर गिरकर सीधे सपना के सिर पर लग गया। सपना की मौके पर ही मौत हो गई।

 एक महीने के भीतर धारचूला और मुनस्यारी तहसील में घास काटने गई चार महिलाओं की मौत हो चुकी है। प्रधान गीता देवी ने एसडीएम को घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालिका के परिजनों को आपदा मद से सहायता दी जाए।
विज्ञापन


 एसडीएम ने कहा है कि राजस्व टीम की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राहत राशि दिलाने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्र लिखा जाएगा। प्रधान ने बताया कि सपना बेहद प्रतिभावान थी। वह पढ़ाई के साथ साथ घर के काम में भी हाथ बंटाया करती थी। पूरे गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें