सफदरभारी निवासी योगेंद्र नाथ का कहना है कि उन्होंने अपनी पुत्री रीना की शादी 24 जून 2012 को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव मोइया कपूरपुर के रामचरन मिश्र निवासी संदीप मिश्र के साथ की थी।
उनका आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये की डिमांड न पूरी करने पर पति संदीप तथा उसके परिवारवालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और घर से निकाल दिया। पुलिस को तहरीर दी गई है।
थाने के प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप कमल ने सोमवार को बताया कि विवाहिता के पिता की शिकायत पर पति संदीप मिश्र, ससुर जितेंद्र मिश्र, सास कृष्णा व ननद पूजा उर्फ गुड्डन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।