फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ से गिरे पत्थर ने बुझाया घर का चिराग

Tue, 30 Jun 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना धारचूला के शांतिवन की है। बच्चा अपने परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टी बिताकर धारचूला लौट रहा था। 27 जून को दारमा घाटी में इसी तरह पत्थर की चपेट में आने से पांगू आयुर्वेदिक अस्पताल के डा. विनोद गर्ब्याल की मौत हो गई थी। चार दिन में दूसरी हृदयविदारक घटना से लोग दुखी और स्तब्ध हैं।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बूंदी के मूल निवासी नरेंद्र सिंह रायपा का परिवार गर्मियों की छुट्टियां गांव में बिताकर धारचूला लौैट रहा था। नरेंद्र का तीन साल का बेटा सिद्ध सिंह उर्फ सिद्धू मजदूर की पीठ में था। दोपहर 12.30 बजे यह लोग धारचूला से 45 किमी पीछे शांतिवन नामक स्थान पर पहुंचे तो अचानक पहाड़ी से एक पत्थर बच्चे के सिर पर आ गिरा, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से नरेंद्र रायपा और उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

साथ में मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला और घटना की जानकारी धारचूला में दी। इस पर एसडीएम एके पांडे और थानाध्यक्ष विजेंद्र साह ने शव धारचूला लाने की व्यवस्था की। शाम करीब पांच बजे शव धारचूला लाया गया, जहां उप निरीक्षक रमेश बिष्ट ने शव का पंचनामा भरा। परिजनों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को भेजे ज्ञापन में बगैर पोस्टमार्टम के बच्चे का शव सौंपने की मांग की। डीएम के आदेश पर बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें