फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, ज्ञापन सौंपा

Tue, 30 Jun 2015 11:06 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रदेश आह्वान पर जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के नेतृत्व में बरखेड़ा विधायक रामसरन वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता छतरी चौराहे के पास दीपक अग्रवाल के आवास पर एकत्र हुए। यहां से वाहनों के काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर सभा कर भाजपाइयों ने जिले की समस्याएं रखीं। जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आम आदमी को मूल सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, वहीं ओलावृष्टि व बारिश से फसलों के नुकसान का किसानों को लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। सभा के बाद सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा को राज्यपाल के नाम संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें जिले में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगवाने, आम जनता को रोटी, कपड़ा, बिजली पानी की मूल सुविधाएं देने, भूमाफियों की ओर से बड़े पैमाने पर चल रहा तालाबों का पटान बंद कराने, आवारा पशुओं का विचरण बंद कराने, नौगवां ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू कराने सहित कई प्रमुख मांगे शामिल हैं। जुलूस और ज्ञापन में जिलाध्यक्ष एवं विधायक के अलावा उपाध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदीप नवरंग, गौरव अवस्थी, संजीव प्रताप सिंह, महेंद्र गंगवार, दीपक अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद, कुश कुमार, हनुमंत सिंह, पुष्पा शुक्ला, शरदपाल सिंह, गुरभाग सिंह, जमुना प्रसाद, समर आजाद, विमल हलधर, डॉ. हंसराम सिंह, सुरेश गुप्ता, सुरेश कौशल, शक्ति बाबू, गिरीश शुक्ला, नेतराम, अनिल राठौर, मुकेश गुप्ता, अखिलेश शर्मा, प्रणय वाजपेई, विपिन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें