फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से दो मकानों में आग

Wed, 28 Jan 2015 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फाफा ग्राम पंचायत के सूतियाधुरा तोक में बुधवार को दोपहर बाद बिजली के शार्ट सर्किट से दो मकान आग लग गई। आग से मकान में रखा सारा सामान, राशन, कपड़े आदि जल गए हैं। मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। गांव तक रोड नहीं है और पूरे इलाके में फायर ब्रिगेड की भी सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

बसंतकोट के ग्राम प्रधान रुद्र सिंह ने फोन से उपजिलाधिकारी केके मिश्रा को सूचना दी। बताया गया है कि बुधवार अपराह्न दो बजे के आसपास बिजली का शार्ट सर्किट होते ही दोनों मकानों में आग लग गई। उस समय लोग घरों से बाहर थे। कच्चे मकानों में आग बहुत तेजी से फैल गई। गांव के लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाने और सामान को सुरक्षित बचाने का प्रयास किया लेकिन उनको कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सूतियाधुरा निवासी जगत सिंह नेगी और त्रिलोक सिंह नेगी के मकानों को आग से नुकसान की जानकारी मिली है। उन्होंने बसंतकोट के पटवारी को तत्काल मौके पर जाने को कहा है। साथ ही बिजली विभाग की टीम भी मुनस्यारी से मौके के लिए रवाना कर दी है। यह गांव तहसील मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर है। वहां तक पहुंचने के लिए सात किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता है। एसडीएम ने बताया कि राजस्व टीम के लौटने के बाद ही नुकसान का सही पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें