फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला जाते समय नाबालिग से छेड़खानी

Wed, 21 Oct 2015 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात रामलीला देखने जा रही एक नाबालिग से छेड़खानी करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने बुधवार को थाने का घेराव किया। इनमें से एक आरोपी को लोगों ने रात ही में दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए थे। उनको गिरफ्तार करने की मांग को लेकर यहां शाम तक थाने में हंगामा होता रहा। लोगों ने पुलिस पर आरोपियों को शह देने का आरोप लगाया। बाद में एसडीएम प्रमोद कुमार ने लोगों को आश्वस्त किया कि लड़की से छेड़छाड़ करने वालों को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा। कुछ देर में दोनों फरार युवकों हनेरा निवासी राजेंद्र बोरा उर्फ लालू और भाटगांव निवासी दान सिंह ने भी थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि एक लड़की मंगलवार रात गांव के अन्य लोगों के साथ रामलीला देखने जा रही थी। आरोप है कि तभी बाइक में सवार तीन युवकों ने उसका दुपट्टा छीन लिया और छेड़छाड़ कर दी। लड़की के शोर मचाने पर कुछ लोग एकत्र हो गए। इनमें से ग्राम बोकटा निवासी युवक वीरेंद्र सिंह को लोगों ने पकड़ लिया। लड़की के परिजनों ने थाने में घटना की सूचना दी। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष विमल रावल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आरपी साह, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, कल्याण धानिक, सुरेंद्र रावल, मुकेश रावल, नाथलाल साह, मुकुल साह, हितेश सिंह, दिनेश बिष्ट, धीरज बिष्ट समेत भारी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। एसडीएम ने कहा कि आरोपियों को सख्त सजा दी जाएगी। साथ ही नगर में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। जिला मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स मंगाई गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें