फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 22 Mar 2019 11:06 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
चरस के साथ पकड़ा गया आरोपी ध्यान सिंह। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स, एसओजी और पिथौरागढ़ कोतवाली  के संयुक्त अभियान में एक व्यक्ति को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति से चरस तस्करी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


लोक सभा चुनावों में मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पिथौरागढ़ ग्रीफ बैंड से नीचे मदकोट निवासी ध्यान सिंह धामी (58 वर्ष) के पास से एक किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। ध्यान सिंह को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी वर्तमान में रई पुल के समीप रहता है। उसने पूछताछ में मदकोट और मुनस्यारी से चरस लाकर पिथौरागढ़ में बेचने की बात कुबूली है। उससे चरस तस्करी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। चरस पकड़ने वाली टीम में कोतवाल प्रताप सिंह नेगी, एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा,हीरा सिंह डांगी, अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, बलवंत बल्दिया, संदीप चंद, पंकज पंगरिया शामिल रहे। चरस बरामद करने पर पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने पुलिस टीम की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें