फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने मायके में जाकर की आत्महत्या

Thu, 28 Jul 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विवाहिता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हुड़ेती गांव में बुधवार रात एक विवाहिता ने अपने मायके में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने उसके पति, सास और ससुर को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि हुड़ेती गांव निवासी धीरेंद्र सिंह की बेटी प्रियंका उर्फ पूनम (26) का विवाह 19 अप्रैल 2016 को पिथौरागढ़ नगर के सिनेमा लाइन निवासी दीपक बोरा के साथ हुआ था। धीरेंद्र सिंह की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि शादी के दिन से ही पति दीपक, सास और ससुर हेमराज बोरा प्रियंका का दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। शादी के बाद से प्रियंका बेहद तनाव की स्थिति में आ गई थी।

दो दिन पहले इसी तनाव के बीच वह मायके पहुंची थी और बुधवार रात उसने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पति, सास एवं ससुर के खिलाफ धारा 498 ए, 304 और 3/4 दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज किया है। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें