फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक नदी में कूदा, मौत

Thu, 28 Jul 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
निबिया गांव निवासी एक युवक ने पत्नी के मायके से वापस नहीं आने पर गुरुवार को तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक का शव बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना अंतर्गत ग्राम निबिया निवासी राजेश (32) पुत्र ननकू का विवाह कुछ साल पहले हुआ था। किसी बात से नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी। इस बात को लेकर आए दिन राजेश का परिवार व ससुराल के लोगों से विवाद भी होता रहता था।

इसी बात को लेकर वह काफी परेशान था। गुरुवार को वह रुपईडीहा थाने के चौकीदार रामनिवास के साथ नेपाल गया था। यहां पर शराब पीने के बाद दोनों दोपहर को गांव वापस लौट रहे थे। रास्ते में राजेश ने सारी बात रामनिवास को बताई।
विज्ञापन


गांव के बाहर स्थित सगरा बाबा तालाब में अचानक राजेश ने छलांग लगा दी। बचाने के चक्कर में रामनिवास ने उसकी शर्ट पकड़ी जो फटकर उसके हाथ में रह गई। सूचना मिलने के बाद एसओ छोटक यादव ने गोताखोरों की मदद से शव तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें