फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालामुनि के पास जीप दुर्घटनाग्रस्त, छह यात्री घायल

Tue, 22 Dec 2015 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी से तल्लाजोहार को जा रही एक जीप मंगलवार को दोपहर बाद कालामुनि के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। बंगलूरू से आ रहे पर्यटकों के दल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। आधे रास्ते तक यह पर्यटक घायलों को अपने वाहनों में ले आए। बाद में 108 वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया है कि जीप चालक अकुशल था और जीप में 13 सवारियां बैठी थी। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने कहा है कि ओवरलोडिंग के मामले में जीप चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां से तल्लाजोहार जाने वाली जीप मंगलवार को कालामुनि के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दीपा देवी (27) पत्नी गिरीश मर्तोलिया निवासी सुरिंग, उनका बेटा याशु (5), धापा निवासी जयंती देवी (25) पत्नी हुकुम सिंह, उनका बेटा गौरव (4) बेटी साक्षी (1) तल्लाभैंसकोट निवासी मनोहर सिंह (35) पुत्र अमर सिंह घायल हो गए। घायल मनोहर सिंह ने बताया कि जीप चालक हरीश राम अकुशल प्रतीत हो रहा था। उसने मुनस्यारी से ही जीप में 13 यात्री भर दिए थे। विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल, तहसीलदार खुशाल राम, कानूनगो जयसिंह पाल सूचना मिलते ही दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें