फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला खाल तस्कर को तीन साल की सजा

Tue, 22 Dec 2015 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश श्रीवास्तव ने एक महिला खाल तस्कर को तीन साल के कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। महिला को छह जनवरी 2013 को तेंदुए की दो खालों के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिला शासकीय अधिवक्ता पृथ्वीराज सिंह बनकोटी ने बताया कि छह जनवरी 2013 को धारचूला-तवाघाट मार्ग पर खोतिला के पास धारचूला के कालिका बजानी गांव निवासी विमला धामी को तेंदुए की दो खालों के साथ पुलिस की गश्ती टीम ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

बरामद खालों का भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून में परीक्षण कराया गया। परीक्षण में खालें तेंदुए (गुलदार) की ही निकली। न्यायालय ने इस मामले में पकड़ने वाली टीम और वन विभाग के उपखंड अधिकारी को गवाह के तौर पर पेश किया। मामले में गवाहों तथा दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मंगलवार को अदालत ने विमला धामी को तीन साल के कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुना दी। महिला को तत्काल न्यायिक हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें