फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाख में 80 हजार के मोबाइल फोन चोरी

Sat, 06 Aug 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
फोन चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के पास जाख कस्बे में शुक्रवार रात चोरों ने एक मोबाइल फोन की दुकान में धावा बोलकर 80,000 रुपये के मोबाइल फोन चुरा लिए। जाख जैसे शांत कस्बे में चोरी की घटना से व्यापारी और ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह 9 बजे दुकान खोलने आए सुभाष चंद्र भट्ट के शटर खुला देख होश उड़ गए। पास ही टूटा हुआ ताला पड़ा था। वह शटर ऊपर उठाकर अंदर गए तो दुकान का सामान अस्तव्यस्त था। दुकान से 24 मोबाइल फोन गायब थे। दुकान स्वामी ने बताया कि गल्ले में रखी 5000 की नगदी भी चोर ले गए। दुकान से 100 मीटर दूर मोबाइल फोन के खाली डब्बे फेंके मिले।

दुकानदार ने जाख की प्रधान पुष्पा भट्ट को सूचना दी। प्रधान ने राजस्व उप निरीक्षक शंकर दत्त कापड़ी को चोरी की घटना की जानकारी देते हुए मामले के खुलासा की मांग की। राजस्व उप निरीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना कर जल्द खुलासा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें