फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय बाजार में धड़ल्ले से बिक रही है खुकरी

Sun, 11 Nov 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/झूलाघाट
विज्ञापन
नेपाली खुकरी सिगरेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रतिबंधित नेपाली सिगरेट खुकरी भारतीय बाजार में धड़ल्ले से बिक रही है। भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर तस्कर महाकाली के अवैध रास्तों से सिगरेट को भारतीय बाजार में पहुंचा रहे हैं। नेपाली सिगरेट के भारतीय सिगरेट से सस्ती एवं नशीली होने से बाजार में इसकी मांग अधिक हैं। बिना टैक्स दिए भारत आ रही नेपाली सिगरेट से भारत सरकार को प्रतिवर्ष 13 करोड़ से अधिक के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन


नेपाल में बनने वाली खुकरी सिगरेट भारत में पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद पिथौरागढ़ जिले की दुकानों में यह सिगरेट तस्करी कर धड़ल्ले से पहुंचाई जा रही है। इस सिगरेट को यहां की दुकानों में खुलेआम बेचा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस सिगरेट की पेटियों को रात में महाकाली नदी में ट्यूब के जरिये भारत पहुंचाया जाता है। इसके बाद तस्कर इसे जिला मुख्यालय सहित जिले भर की दुकानों में सप्लाई करते हैं।

कुछ वर्ष पहले तक भारत-नेपाल सीमा पर झूलाघाट कस्बे में नेपाली सिगरेट पकड़े जाने के कई मामले सामने आए थे, लेकिन पिछले तीन सालों से एक भी मामला नहीं पकड़ा गया है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध आवाजाही एवं तस्करी रोकने के लिए एसएसबी, कस्टम और नागरिक पुलिस को तैनात किया गया है। इसके बावजूद पिथौरागढ़ शहर और जिले के बाजारों में यह प्रतिबंधित सिगरेट काफी मात्रा में पहुंच रही है।
विज्ञापन


पिछले एक वर्ष में एसएसबी ने दो बार कानड़ी गांव के पास भारत से नेपाल जा रही बीड़ी पकड़ी  है। खुकरी सिगरेट का कोई भी मामला पकड़ में नहीं आया है। इस समय एसएसबी की कुछ कंपनियां जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए गई हैं। वापस आने के बाद नदी के किनारे रात में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। - प्रदीप सिंह रावत, निरीक्षक, 55वीं वाहिनी ए कंपनी
विज्ञापन


प्रतिबंधित नशीली वस्तुओं को बेचना गैर कानूनी है। इस पर रोक लगाने के लिए शीघ्र ठोस कार्रवाई की जाएगी। -रामचंद्र राजगुरु, पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें