फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि डाक बंगले में दिल्ली के यात्री से अभद्रता

Sun, 09 Sep 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
लोनिवि में अराजक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीमांत जिले के भ्रमण पर आए दिल्ली के एक यात्री के साथ शनिवार रात कुछ युवक ने अभद्रता कर दी। इस दौरान उनका मोबाइल भी टूट गया। पुलिस ने अभद्रता करने वाले अज्ञात तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। बताया जाता है कि डाक बंगले में नशे की हालत में युवकों का आए दिन हंगामा होता रहता है।

विज्ञापन


मूल रूप से पांडव नगर मेरठ निवासी डॉ. असीम चंद्रा वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं। वह पिथौरागढ़ भ्रमण पर पहुंचे थे और लोनिवि अतिथि गृह के कक्ष संख्या तीन में रह रहे थे। रविवार शाम कुछ युवक वहां पहुंचे और डॉ. चंद्रा के कमरे में घुसकर अभद्रता, मारपीट कर दी। इसी दौरान डॉ. चंद्रा का मोबाइल भी हाथ से गिरकर टूट गया। बताया जाता है कि युवक नशे में थे और उन्होंने कमरे में तोड़फोड़ भी की। कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात तत्वों के खिलाफ मारपीट और अभद्रता की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गेस्ट हाउस की देखरेख करने वाले लोनिवि के नंदकिशोर जोशी ने बताया कि आए दिन युवा शराब के नशे में अतिथि गृह पहुंचते हैं और अभद्रता करते हैं। पूर्व में इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से भी की गई। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। जोशी अपनी पत्नी के इलाज के लिए हल्द्वानी गए थे। सुबह अतिथि गृह पहुंचने पर चौकीदार किशन सिंह सौन ने उन्हें मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें