फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी के युवक ने भागीचौरा आकर जहर खाया

Sat, 13 May 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
जहर खाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हल्द्वानी के हिम्मतपुर मुखानी निवासी एक युवक ने भागीचौरा के पास बाराकोट गांव में एक मकान के सामने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। सूचना पर हल्द्वानी से युवक के परिजन यहां पहुंच गए हैं। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि इस युवक का सोशल मीडिया के जरिए बाराकोट की किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा होगा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी गणेश सिंह सामंत ने बताया कि हल्द्वानी के हिम्मतपुर मुखानी निवासी नितिन पाल उर्फ ललित (25) पुत्र बची पाल शुक्रवार शाम अकेले अपनी बाइक से बाराकोट गांव पहुंचा था। कुछ देर में उसने अपने पास रखी जहर की शीशी गटक दी। वह बेहोश होकर एक घर के आंगन में गिर गया। गांव के लोगों ने तत्काल 108 आपात वाहन को सूचना दी। उसे गंभीर हालत में डीडीहाट अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उसने मिर्थी के पास दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की जेब में मिले आधारकार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई।

नितिन के पास 16 हजार रुपये की नकदी भी थी। पुलिस ने रात ही में घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। वहां से नितिन का भाई दीप चंद, प्रधान देवेंद्र सिंह और चाचा विपिन चंद शनिवार सुबह यहां पहुंच गए। घटनास्थल अस्कोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण आगे की विवेचना अस्कोट के थाना प्रभारी आसिफ खान करेंगे। पुलिस इस युवक के हल्द्वानी से यहां आने और जहर खाने के मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें