फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से ग्वालेक में सड़क हादसा, दो की मौत

Fri, 06 Nov 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के बैतड़ी जिले के ग्वालेक में एक पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों में पांच भारतीय क्षेत्र के झूलाघाट कस्बे के निवासी हैं। सभी को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

नेपाल पुलिस के निरीक्षक विष्णु बहादुर सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन बृहस्पतिवार शाम देहमाणू से गिरेगाड़ा जा रही थी। देहमाणू से थोड़ा आगे ग्वालेक के पास एक मोड़ पर वाहन सड़क से 40 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गया। दुर्घटना में बैतड़ी के दशरथ चंद नगर पालिका क्षेत्र निवासी रेखा चंद (18) और ग्वालेक वार्ड निवासी तारा जोशी (70) की मौत हो गई। झूलाघाट निवासी और राज्य आंदोलनकारी लोकराज जोशी, नीरज भट्ट, सरस्वती पंत, पार्वती पंत, भूमिका जोशी घायल हो गए। यह लोग अपने रिश्तेदार पुष्करराज जोशी के यहां गए हुए थे। जिला अस्पताल के सर्जन डा. एलएस बोरा ने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, बैतड़ी के जिला अस्पताल में ग्वालेक निवासी प्रकाश जोशी, तेज बहादुर, भागीरथी जोशी, संतोष जोशी को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें