फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी का जवान संदिग्ध हालात में लापता

Fri, 06 Nov 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। अगैया स्थित एसएसबी मुख्यालय में फॉलोअर के पद पर तैनात एक जवान संदिग्ध हालात में लापता हो गया है।
विज्ञापन


वह तीन नवंबर को लांबी आउटपोस्ट के लिए निकला था लेकिन न तो वह आउटपोस्ट पर पहुंचा न ही मुख्यालय लौटा। एसएसबी उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसबी के अगैया स्थित मुख्यालय पर अनिल कुमार फॉलोअर के पद पर तैनात है। तीन नवंबर को उसकी ड्यूटी मोतीपुर स्थित लांबी आउटपोस्ट पर लगाई गई थी।

वह सुबह आउटपोस्ट के लिए एसएसबी मुख्यालय से रवाना हो गया था लेकिन आउटपोस्ट पर नहीं पहुंचा। इसकी सूचना मिलने पर एसएसबी जवानों ने खोजबीन शुरू की लेकिन अनिल का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कमांडेंट ने केस दर्ज कराने का आदेश दिया था। उसी के तहत एसएसबी के उपनिरीक्षक धनंजय कुमार ने जवान अनिल के गायब होने की तहरीर कोतवाली में दी है।

कोतवाली के एसएसआई आरके शुक्ला ने बताया कि एसएसबी के एसआई की तहरीर पर जवान की गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी जवान बिना बताए छुट्टी पर ही चले जाते हैं। ऐसे में जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें