फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन मंदिर परिसर तक पहुंची आग, अफरातफरी

Sat, 03 Mar 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
विज्ञापन
अस्कोट में मल्लिकार्जुन मंदिर के पास के जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बैड़ागाड़ सड़क किनारे बृहस्पतिवार शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते यह आग मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर परिसर तक पहुंच गई, इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोनिवि कर्मचारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम करीब 7 बजे बैड़ागाड़ सड़क के किनारे आग लग गई। आग ने जंगल को चपेट में ले लिया। पेड़, पौधे जलने लगे। रात करीब 8 बजे आग मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर के पास तक पहुंच गई। इस पर लोनिवि मिनिस्टीरियल कर्मचारी एसोसिएशन के शाखा अध्यक्ष प्रताप सिंह कार्की के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे लोग आग बुझाने में जुटे। रात करीब 9 बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस क्षेत्र में चीड़ का जंगल है। आग से जंगल को व्यापक क्षति पहुंची है। बैड़ागाड़ से मल्लिकार्जुन मंदिर परिसर तक डेढ़ किमी क्षेत्र में आग से करीब 300 पेड़ों को नुकसान पहुंचा है।

मल्लिकार्जुन मंदिर के परिक्रमा पथ पर लोनिवि कर्मचारियों द्वारा पिछले साल लगाए गए विभिन्न प्रजाति के 35 पौधे भी जल गए। आग बुझाने वालों में महेंद्र अधिकारी, इंद्र सिंह मेहरा, योगेश बिष्ट, रवि बसेड़ा, विनय कार्की, नवीन रावत, राम सिंह आदि शामिल थे। जंगल को आग लगाने में शरारती तत्वों का हाथ माना जा रहा है, लेकिन आग लगाने वाले के बारे में कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें