कुल्लू। राफ्टिंग प्वाइंट बबेली के पास ब्यास नदी में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया हैं। एसएचओ कुल्लू अशोक शर्मा ने कहा कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि बबेली के पास ब्यास नदी में एक शव है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर कुल्लू अस्पताल लाया गया। जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है। व्यक्ति की पहचान 38 वर्षीय राम लाल उर्फ रामू निवासी गदेढ़ बबेली के रूप में हुई है। एसएचओ ने कहा कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई, पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा। पुलिस ने परिजनों के बयानों को भी कलमबद्ध कर दिया है। ब्यास नदी में मिले शव से पूरे बबेली क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।