फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से घर आ रहा बालक नदी में बहा

Thu, 02 Jul 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलजीबी प्राथमिक पाठशाला से घर लौट रहा सात वर्षीय बालक गोरी नदी में बह गया। एसएसबी और पुलिस की टीमें बालक की खोजबीन में जुटी हैं, लेकिन अब तक बालक का पता नहीं चला।
विज्ञापन


जौलजीबी निवासी मोहम्मद अली का पुत्र मोहम्मद यासिद बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। स्कूल से नीचे उतरते समय अचानक यासिद का पैर फिसला और वह नदी में जा गिरा। देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। साथ के बच्चों ने यासिद के बहने की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद लोगों का हुजूम मौके पर लग गया। यासिद के माता-पिता मदद के लिए चिल्लाने लगे।

जानकारी मिलते ही पुलिस और एसएसबी के गोताखोरों ने नदी में बालक की खोजबीन शुरू की। काफी ढूंढखोज के बाद भी बालक का पता नहीं चला था। यासिद कक्षा तीन में पढ़ता है। स्कूल वर्ष 2013 की आपदा से प्रभावित है। स्कूल का आंगन तक नदी में समा गया था। स्कूल में आवागमन की सुविधा अब भी ठीक नहीं है। बच्चे के बहने से जौलजीबी का माहौल गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें