फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने तीन को कुचला, एक की मौत

Mon, 05 Oct 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे में स्थित बलुवाकोट कस्बे में रविवार की रात करीब 11 बजे तेज गति से आ रही एक बोलेरो ने तीन लोगों को रौंद दिया। इनमें से एक की इलाज के दौरान धारचूला अस्पताल में मौत हो गई। गंभीर रूप से दो घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने रात ही में वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह ने बताया कि बलुवाकोट कस्बे में रविवार रात पंजाब के रोपड़ निवासी जगताप सिंह (28), नेपाल निवासी कृष्ण सिंह (20) और नेपाल के ही महेंद्र सिंह (30) एक होटल में खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाने के लिए रोड क्रास कर रहे थे कि तभी पिथौरागढ़ की तरफ से धारचूला को जा रही बोलेरो ने तीनों को रौंद दिया। यह तीनों यहां सड़क निर्माण में मजदूरी का काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायलों को धारचूला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान नेपाल निवासी महेंद्र सिंह ने आधी रात के बाद दम तोड़ दिया। डा. एमएस जायसवाल ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। अन्य घायलों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। सीओ हिमांशु साह ने बताया कि बोलेरो के चालक नरू कुमार को रात ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के संबंध में गहराई से छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें