समायोजित शिक्षकों के दिल्ली में
शुरू हुए धरना प्रदर्शन में शामिल होने के चलते जिले के करीब 500 प्राथमिक
विद्यालय सोमवार को बंद रहे। इससे स्कूल गए बच्चों को बैरंग लौटना पड़ा।
समायोजन
मुद्दे को लेकर जिले भर से करीब एक हजार से अधिक समायोजित शिक्षक और
शिक्षामित्र दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू होने वाले धरना प्रदर्शन में
शामिल होने रविवार को गए। समायोजित शिक्षकों के धरना प्रदर्शन में शामिल
होने के चलते सोमवार को जिले के परिषदीय स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था बेपटरी
हो गई। शिक्षकों की कमी के चलते अधिकतर स्कूलों में समायोजित शिक्षकों को
ही चार्ज दिया गया है। ऐसे में उनके विद्यालय न पहुंचने के चलते जिले भर
में करीब 500 प्राथमिक स्कूल सोमवार को बंद रहे।
स्कूल पहुंचे बच्चे
स्कूल गेट पर ताला लटका देख बैरंग घरों को वापस लौट गए। जानकारी के मुताबिक
धरना प्रदर्शन सात अक्टूबर तक चलेगा। ऐसे में इन स्कूलों के लगातार तीन
दिन तक बंद रहने की संभावना है।
000
...तो चुनाव प्रशिक्षण में कैसे शामिल होंगे शिक्षक
जिले
में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर समायोजित शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई
गई है। इन समायोजित शिक्षकों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण तो तीन अक्टूबर को
दे दिया गया था, लेकिन दूसरे चरण का प्रशिक्षण छह अक्टूबर को दिया जाना है।
अब दिल्ली गए समायोजित शिक्षक तो सात अक्टूबर को धरना समाप्त होने के बाद
ही वापस लौटेंगे। ऐसे में प्रशिक्षण का मामला भी गड़बड़ा सकता है।
000
समायोजित
शिक्षकों के धरना प्रदर्शन को लेकर पूर्व में ही खंड शिक्षा अधिकारियों को
निर्देशित कर दिया गया था। बंद स्कूलों के पास वाले स्कूलों में पढ़ाई की
व्यवस्था की गई है।
- अंबरीष कुमार यादव, बीएसए