फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Jan 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बिहार के मजदूर की हत्या का आरोपी दीवान सिंह पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने 24 जनवरी को बिहार निवासी मजदूर की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मजदूर और आरोपी के बीच शराब के नशे में मारपीट हुई थी। आरोपी ने मजदूर को धक्का दिया और उसका सिर एक पत्थर से टकरा गया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसपी अजय जोशी ने बताया कि नर्स सेंटर के पास एक खेत में 24 जनवरी की सुबह बिहार के चंपारण जिला अंतर्गत बगही रतनपुर निवासी अनिल चौधरी (35) पुत्र इगरासन चौधरी का शव मिला था। मृतक के भाई मनोज चौधरी ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ शेखर सुयाल के नेतृत्व में एसओजी की टीम और कोतवाल ध्यान सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम को जांच के लिए लगाया गया। घटनास्थल और आसपास के लोगों से मिले सुराग के बाद पुलिस ने शनिवार को दीवान सिंह वर्मा निवासी सिर्दांग धारचूला को गिरफ्तार कर लिया।

दीवान सिंह इन दिनों नर्स सेंटर के आसपास ही किराए के मकान में रहता है। पूछताछ में उसने पुलिस को अनिल चौधरी के साथ मारपीट होने और उसे धक्का देकर गिराने की बात कबूल की है। एसपी का कहना है कि आरोपी घटना के बाद यहां से फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे सिल्थाम चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल के साथ कांस्टेबल विनोद कुमार, विनोद यादव, अरविंद कुमार, मनमोहन भंडारी, अनिल मर्तोलिया थे। एसपी ने टीम को एक हजार रुपये का इनाम दिया है। बता दें कि साथी की मौत के बाद मजदूरों ने यहां जोरदार प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें