फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में लकड़ी के कारखाने में लगी आग

Thu, 16 Aug 2018 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में लकड़ी के कारखाने से उठती आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर के लिंक रोड में स्थित लकड़ी के कारखाने में आग लग गई। रिहायशी इलाके में भीषण आग की लपटें देखकर आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास भारी भीड़ जुट गई। आग पर काबू पाने तक नगर के आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति बंद रखी गई।  

विज्ञापन


नगर के लिंक रोड स्थित राजू बिष्ट का लकड़ी का कारखाना और शटरिंग की दुकान है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की शाम को कर्मचारी दुकान बंद कर चले गए थे। इसके बाद कारखाने में लगभग 7.30 बजे अचानक आग लग गई। धुंआ और आग की लपटें दुकान के बाहर आने के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तब तक कारखाने में रखी लकड़ी, शटरिंग और गैराज में खड़ी एक जीप जल गई।

लकड़ी के जलने से उठ रही लपटों के कारण आसपास स्थित दुकानों और मकानों को भी खतरा पैदा हो गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली विभाग ने एहतियातन नगर के आधे हिस्से की आपूर्ति बंद रखी। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटी रही। लिंक रोड से यातायात भी बंद रहा। कारखाना के मालिक राजू बिष्ट ने आग से उन्हें लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। कोतवाल ध्यान सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस जवानों के साथ मौके पर मौजूद रहे। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें