फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दार्चुला में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लगी

Tue, 18 Dec 2018 10:31 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
नेपाल के दार्चुला में रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाकाली नदी के पार नेपाल के दार्चुला बाजार में सोमवार रात रेडीमेड कपड़ों की एक दुकान में आग लग गई, इससे करीब एक करोड़ रुपये (नेपाली मुद्रा) का सामान जल गया।

विज्ञापन


नेपाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे अंतरराष्ट्रीय झूलापुल के पार दार्चुला घाट पुलिस चौकी के पास मोहन बड़ाल और पद्म बड़ाल की रेडीमेट कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई। रात्रि गश्त कर रहे कांस्टेबल जलग बुडा ने दुकान से धुआं निकलते देखा। उन्होंने दुकान स्वामी को इसकी जानकारी दी। सूचना पर नेपाल पुलिस, सशस्त्र प्रहरी, नेपाल सेना के जवानों के साथ ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने महाकाली नदी और आसपास के घरों से बाल्टियों से पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग की चपेट में आने से बचे सामान को सुरक्षित बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका।

बताया जा रहा है कि जिस भवन में आग लगी वह नेपाल के विधायक गेलबो बोहरा और उनके भाई दीपू बोहरा का है। घटना के बाद विधायक और नेपाल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें