पिथौरागढ़। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल नाचनी में कार्यरत डा. हरीश धर्मशक्तू के साथ कुछ लोगों ने अस्पताल परिसर में ही मारपीट कर दी। डॉक्टर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ नाचनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और इस मामले की जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. जीसीएस जंगपांगी को दी है।
डा. जंगपांगी ने पूरा मामला पुलिस अधीक्षक अजय जोशी के सामने रखते हुए कहा है कि इस तरह की घटनाओं से डॉक्टरों में असुरक्षा की भावना पैदा हो जाती है और वह सही से कार्य नहीं कर पाएंगे। एसपी ने कहा कि मारपीट करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डा. राकेश खाती ने कहा कि उनका संगठन इस तरह की घटनाओं को सहन नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि वैसे ही पहाड़ों पर डॉक्टर आना नहीं चाहते। जो काम कर रहे हैं उनके साथ इस तरह का व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में अग्रिम रणनीति तय करने के लिए संगठन की आपात बैठक बुलाई जाएगी।